रविवार, 1 नवंबर 2015

वसुंधरा आर्ट्स , रांची की नाट्य प्रस्तुति

 
रांची रंगमंच की जानी मानी  नाट्य  संस्था वसुंधरा आर्ट्स की नाट्य प्रस्तुति "नाटक नहीं" का मंचन ३१ अक्टूबर २०१५ को डॉ रामदयाल मुंडा कला भवन रांची  प्रेक्षागृह में प्रतुत की गई।  व्यवस्था पर चोट पहुंचती नाटक नहीं  अपने सन्वादों के ज़रिये  समाज में व्याप्त  बुराइयों     का उजागर करती है।

शनिवार, 5 सितंबर 2015

चुटकी भर ज़हर का मंचन

सरहद पर देश की रक्षा के तैनात फौजी हमेशा पडोसी देश के लिए खतरा साबित होता है और सरहद पे शत्रु कोई खतरनाक मंसूबों के साथ अपने देश में दाखिल ना हो जवान जान की क़ुर्बानी देने को तैयार रहते है पर अपने देश के अंदर का मुनाफाखोर व्यापारी धन की लालच में दूसरे देश के जासूस से मिल फौजियों के राशन में ही चुटकी भर ज़हर मिलाना चाहे तो क्या होगा........ इसी विषय पर दिनांक 23.8.15 दिन रविवार को युवा नाट्य संगीत अकादमी, रांची युवा नाट्य निर्देशक ऋषिकेश लाल के निर्देशन में डॉ ज्ञान सिंह मान रचित एकांकी "चुटकी भर ज़हर" का मंचन कान्ति कृष्ण कलाभवन, गोरखनाथ लेन, अपर बाजार, रांची में संध्या 6.30 बजे से मंचन करेगी जिसके मुख्य भूमिका में रांची दूरदर्शन के कलाकार दीपक चौधरी तथा रंगमंच के मंझे प्रशिक्षित रंगकर्मी विनोद जायसवाल, सनी शर्मा एवं राकेश है जबकि मेकअप , मंच सज़्ज़ा युवा नाट्य संगीत अकादमी की है।

गुरुवार, 9 अगस्त 2012

डांस ड्रामा " कान्हा " की प्रस्तुति

कल राँची के, के एंड के डांस ग्रुप की बहुत ही सुंदर डांस ड्रामा " कान्हा " की प्रस्तुति देखने को मिली  इस ग्रुप के निर्देशक ने काफ़ी मेहनत कर पूरे प्रोग्राम को तैयार किया था ...इस ग्रुप का कल वार्षिकोत्सव था ..छोटे बच्चों एव बड़े लोगो को लेकर श्री कृष्णा जी की थीम (जनमाष्टमी)  पर तैयार किया डांस-ड्रामा दर्शकों के द्वारा काफ़ी पसंद किया गया .... वार्षिकोत्सव की शुरूवात  दशावतार ओडिसी नृत्य से हुआ और समापन श्री कृष्णा जी की आरती से... कार्यकर्म के अंत मे प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया.